मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के दौरान मधुबनी पूरी तरह से युवाओं और कांग्रेसी नेताओं से पटा रहा। भीतहरवा गांधी आश्रम से शुरू होकर पलायन रोको नौकरी दो यात्रा मधुबनी पहुंची। झंडोतोलन के साथ निधि चौक से शुरू होकर पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से स्टेशन चौक, गौशाला चौक होते हुए यह यात्रा, रांटी चौक सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहे से गुजरी। पदयात्रा में अलग-अलग प्रभावित वर्ग के नौजवान, किसान, मजदूरों ने यात्रा को समर्थन देते हुए पदयात्रा में भाग लिया और बिहार के सम्मान के साथ रोजगार का मुद्दा उठाया। गौशाला चौक के पास हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि यह पदयात्रा बिहार के तमाम युवाओं को मंच देगा जो बिहार में सम्मान के साथ रोजगार की आशा करते हैं। यात्रा के दौरान गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.