विधि संवाददाता, फरवरी 18 -- नेपाल के रास्ते पाकिस्तान में छपी नकली भारतीय करेंसी को भारत में पहुंचाने और बाजार में खपाने वाले गिरोह के शातिर अबुल इनाम उर्फ लादेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार और विभिन्न जांच एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे शहर के कोतवाली चौक स्थित आवास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद लादेन से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और वरीय पुलिस अधिकारियों ने कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान गिरोह के नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन को लेकर कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक अंसारी उर्फ मो. मस्तान की तलाश में जुटी है। जयनगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान में छपी जाली भारतीय मुद्रा की बरामदगी म...