नई दिल्ली, फरवरी 2 -- अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आईटीआई कर चुके हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने पंप ऑपरेटर भर्ती 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है और खास बात ये है कि जिन उम्मीदवारों से पहले मौका छूट गया था, उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा खोल दी गई है। तय तारीखों के बीच आवेदन करके आप सीधे सरकारी नौकरी की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।दोबारा खुला आवेदन, जल्दी करें तैयारी बीटीएससी पंप ऑपरेटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 8 फरवरी 2026 तक लिए जाएंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। परीक्षा की तारीख आयोग समय पर बताएगा और प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे।कितनी है फीस और कैसे करें भुगतान इस भर्ती में आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए एक जैसा रखा गय...