पटना, सितम्बर 24 -- बिहार में हर तरह के श्रमिकों के लिए तय न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की गई है। बिहार में अब अकुशल श्रमिकों को 428, अर्द्धकुशल को 444, कुशल को 541 और अतिकुशल श्रमिकों की प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी 660 रुपये होगी। श्रम संसाधन विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मजदूरी की यह नई दर एक अक्टूबर 2025 से राज्य में लागू होगी। इन श्रमिकों की वर्तमान मजदूरी दर में क्रमश: चार, चार, पांच और छह रुपये की वृद्धि की गई है। विभाग ने कहा है कि महंगाई भत्ता के रूप में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई गई है। इससे पहले अप्रैल, 2025 में न्यूनतम मजदूरी बढ़ायी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...