हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 5 -- बिहार में पांच हजार से अधिक डॉक्टरों की बहाली जल्द होगी। इनमें 3623 विशेषज्ञ चिकित्सक, 667 सामान्य एवं 808 दंत चिकित्सक शामिल हैं। मंगलवार को बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान मो. फारूक के प्रश्न के उत्तर में प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आयोग के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशन की कार्रवाई अंतिम चरण में है। आयोग से योग्य अभ्यर्थियों की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद उपलब्धता के आधार पर शिवहर स्थित सदर अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। उन्होंने बताया कि शिवहर सदर अस्पताल में चिकित्सकों के कुल 36 पद स्वीकृत हैं। इनमें 17 कार्यरत हैं। सदर अस्पताल के अधीक्षक के रिक्त पद पर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.