नई दिल्ली, फरवरी 15 -- बिहार के नालंदा से एक नशेड़ी बेटे का सनसनीखेज करतूत की खबर है। कलियुगी बेटे ने अपनी मां को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की है। कार्रवाई में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से बिहार के शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर शराब का किसी भी रूप में उपयोग वर्जित है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पुत्र नशे के आदी है। उसने अपनी 75 वर्षीय मां की हत्या कर दी। मृतका साखो देवी अपने परिवार के साथ राजगीर में रहती थीं। उनका बेटा अजित कुमार उर्फ बंडा नशे में डूबा रहता है और आए दिन अपनी मां से नशे के लिए पैसे की मांग करता था। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.