पटना, मई 3 -- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से महागठबंधन सरकार बनाने की अपील की। पटना में अति पिछड़ा जगाओ रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने शनिवार को कहा कि हमें एक मौका दीजिए, लंपट का इलाज होगा। अपराध और भ्रष्टाचार करने वाला जेल जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर नीतीश को हाइजैक करने का आरोप भी लगाया। आरजेडी की ओर से पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में शनिवार को अति पिछड़ा जगाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव एनडीए सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.