मैनाटाड़, मार्च 8 -- बिहार के पश्चिम चंपारण में डीजे बजाने को लेकर हुए मारपीट और बवाल हो गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना भंगहा थाना क्षेत्र के धुमाटाड़ गांव की है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि धुमाटाड़ निवासी संजीत दास के लिखित आवेदन पर भंगहा थाना कांड संख्या 28 /25 दर्ज कर समीर अंसारी सहित अन्य को नामजद किया गया है। जिसमें पुलिस ने कारवाई करते हुये धुमाटाड़ के समीर अंसारी और चोकट मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने और विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। वहीं भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। पुलिस लागातार गश्त कर हालात पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.