गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खोराबार इलाके की रहने वाली चचेरी बहनों की बरामदगी के साथ ही एक बड़े गिरोह की आशंका भी सामने आ गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि पूर्णिया और मोतिहारी में रहने वाले बदमाशों का एक गिरोह कई प्रदेश में नेटवर्क फैलाकर नई उम्र की बच्चियों को फंसा रहा है। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद हाईफाई जिंदगी का झांसा देकर उन्हें देहव्यापार के धंधे में धकेल दिया जा रहा है। मामले की जांच के लिए एसएसपी राजकरन नय्यर ने एक स्पेशल टीम गठित की है। टीम में थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस व अन्य तेज-तर्रार दरोगा को शामिल किया गया है। टीम की मॉनिटरिंग एसपी सिटी अभिनव त्यागी करेंगे। पुलिस के मुताबिक, बहनों के घर से निकलने के बाद उन्हें रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार कराया गया। पूरे रास्ते जो उन लोगों ने मांगा, वह खिलाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.