निज संवाददाता, अक्टूबर 2 -- बिहार में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी गई। घटना समस्तीपुर जिले की है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बाकरपुर चौक से दक्षिण हसनपुर रजैसी मोड़ के समीप बुधवार की देर रात दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे हसनपुर के एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान रजैसी हसनपुर गांव निवासी चंदेश्वर राय के 15 साल के बेटे सतीश कुमार के रूप में की गई है। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अभी तक गोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.