समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- समस्तीपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब झूठी शान के लिए पिता ने ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी, और शव को बाथरूम में छिपाए रखा। घटना की जानकारी जब मृतका की मां ने पुलिस को दी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुकेश सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतका की शिनाख्त 25 वर्षीय साक्षी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना मोहिउद्दीननगर के टाडा गांव की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साक्षी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसके बाद मालूम पड़ा कि वो दिल्ली में है। जिसके बाद पिता ने उससे संपर्क साधा। भरोसे में लेकर कहा कि वो घर आ जाए, उससे कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन जब साक्षी लौटकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.