भागलपुर, नवम्बर 29 -- दिल्ली से चोरी हुई लाखों रुपये की ज्वेलरी को पुलिस ने शुक्रवार को गोराडीह से बरामद कर लिया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस की एक टीम गोराडीह पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मोहनपुर स्थित आरोपी सूरज मंडल के घर पर छापा मारा। हालांकि, आरोपी सूरज मंडल पुलिस के आने से पहले ही अपने घर से फरार हो चुका था। पुलिस को उसके घर से चोरी के 20,500 नकद रुपये बरामद हुए है। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की गई सारी ज्वेलरी एक नवनिर्मित अस्पताल के पास फेंकी हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उस ज्वेलरी को बरामद कर लिया। बरामद सामानों में सोने और हीरे की दो अंगूठी, दो झुमके, एक ब्रांडेड घड़ी और दो आर्टिफिशियल चूड़ियां शामिल हैं। गोराडीह प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी सूरज मंडल दिल्ली में मौर्या एंक्लेव निवासी पियु...