नगर प्रतिनिधि, जुलाई 11 -- बिहार के बगहा में गंडक नदी में शुक्रवार दोपहर में नहाने गये पांच बच्चे डूब गये। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घाट पर खड़े लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों व गोताखोरों के सहयोग से तीन बच्चों को नदी से निकाल लिया गया। लेकिन दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव गोताखोरों ने मशक्कत कर निकाल लिये। इसमें से तीन बच्चों को लोगों ने आननफानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने रतनमाला के वार्ड-32 के मो. असरफ का पुत्र मो. अरशद व (12) व मो. अफसर (11) को मृत घोषित कर दिया। वहीं असरगर अली के पुत्र बहसान अली (8)का इलाज चल रहा है। डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि तीन बच्चों को अस्पताल लाया गया था। उसमें दो की मृत्यु हो चुकी थी। लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही दोनों के शव को साथ लेते चले गये। बहसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.