मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक 22 साल के पड़ोसी युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। खून ज्यादा बहने की वजह से बच्ची बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए बच्ची के घर जाकर झूठ बोला कि उसे खूंटी चुभ गई है। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और ग्रामीणों की कार्रवाई घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी सुजीत कुमार उर्फ सुकला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची पास के पुराने भट्ठे पर पॉलीथिन चुनने गई थी, तभी आरोपी उसे पोखर की तरफ ले गया और घटना को अंजाम दिया। एफएसएल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.