रोहतास, जून 11 -- बिहार के एक घूसखोर दारोगा को निगरानी विभाग ने पकड़ा है। सासाराम जीआरपी (राजकीय रेल पुलिस) में पदस्थापित दारोगा विजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जीआरपी थाना समेत जिला के पुलिस महकमों में हड़कंप मच गया। बुधवार को निगरानी विभाग की टीम अचानक सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाना पहुंची। जहां संझौली की रहने वाली सहायक उत्पाद निरीक्षक बसंती कुमारी से पांच हजार घूस लेते हुए निगरानी विभाग की ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद रिश्वतखोर दारोगा की बोलती बंद हो गई। हालाकि, विरोध करने की कोशिश भी की गई लेकिन निगरानी विभाग के जवानों ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम दारोगा को सर्किट हाउस लेकर आई। जहां टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.