हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 1 -- बिहार में शहर की तर्ज पर अब गांव में बनने वाली सड़कों में भी सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा। इसके तहत स्कूल-अस्पताल के समीप जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण होगा। तीखे मोड़, पुल-पुलिया व घुमावदार सड़कों के समीप गाड़ी चलाने की गति सीमा भी लिखी जाएगी। ग्रामीण कार्य विभाग अब बनने वाली ग्रामीण सड़कों में सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराएगा। दरअसल बीते कुछ वर्षों में राज्य के ग्रामीण इलाकों में भी सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। एक समय ग्रामीण इलाकों में एक साल में तीन हजार से कम दुर्घटनाएं होती थीं। अब इसकी संख्या बढ़कर लगभग चार हजार हो चुकी है। कुल दुर्घटनाओं में लगभग एक तिहाई सड़क हादसे ग्रामीण इलाकों में हो रहे हैं। इसे देखते हुए ही ग्रामीण कार्य विभाग ने गांव में बनने वाली सड़कों में भी सभी सु...