झंझारपुर, फरवरी 24 -- बिहार में ट्रेन को डिरेल करने की बड़ी साजिश रचे जाने की आशंका है। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के तमुरिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात दरभंगा-फारबिसगंज मेमू ट्रेन को पलटाने की खतरनाक साजिश रची गई थी। पटरी पर साढ़े तीन मीटर लंबा लोहे का अवरोधक (रेल पटरी का टुकड़ा) मिलने से रेल अधिकारी सकते में हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम द्वारा नियुक्त विशेष टीम, इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने रविवार को घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। बताया जा रहा है कि साजिश की तह तक जाने के लिए आधा दर्जन टीमें गठित की गई हैं। मामले में पुलिस ने सोमवार शाम तमुरिया के लालू कुमार और पवन कुमार को हिरासत में लिया है। दोनों से तमुरिया स्टेशन के बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। रविवार को आरपीएफ के समस्तीपुर मंडल के सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.