हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 3 -- बिहार में शिक्षा विभाग ने ऐच्छिक तबादला के लिए आवेदन देने वाले 1.90 लाख शिक्षकों को आवेदन वापस लेने का मौका दिया है। तबादला संबंधी आवेदन वापस लेने के लिए आज ई शिक्षा कोष पोर्टल खुल जाएगा। तबादला पाने वाले 1.30 लाख शिक्षकों में से उनको इससे विशेष राहत मिलेगी, जो तबादला वाले विद्यालय से संतुष्ट नहीं हैं। अब वे चाहते हैं कि अभी स्कूल में ही बने रहें। ऐसे शिक्षक आईडी व पासवर्ड का उपयोग कर ई शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन वापस ले सकते हैं। इससे अन्य शिक्षकों के लिए तबादला का विकल्प बढ़ जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, कब से बढ़ेगी गर्मी शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि तबादला के लिए आवेदन देने वाले शिक्षक आवेदन वापस ले सकते हैं, इसके लिए पोर्टल खोला जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.