देवरिया, नवम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को एनडीए को मिले भारी जनादेश और बहुमत से जिले में विधायक समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। शहर के सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित थे। यहां पटाखे फोड़े गए। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि नई दिशा का संकेत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस ऊर्जा को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि बिहार को एक बार फिर जंगलराज की तरफ ले जाने की विक्षप कोशिश कर रहा था, लेकिन बिहार की जनता ने सबक सीखाया है और उनका सफाया कर दिया है। देवरिया की देवरहा बाबा की तपो भूमि से यहां के लोगों की तरफ से बिहार की जनता को धन्यवाद देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्...