निज प्रतिनिधि, अगस्त 10 -- बिहार में एक बेटी के साथ हैवानियत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भागलपुर जिले में पीरपैंती प्रखंड के एकचारी गांव में चोरी के आरोप में कुछ दबंगों ने एक 12 वर्षीय बच्ची और उसके छोटे भाई के साथ मारपीट और गर्म सरिया से हाथ में कई जगह दागे जाने मामले को लेकर पुलिस ने 14 आरोपियों में से 6 लोगों को शुक्रवार की देर रात्रि ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ये जानकारी शनिवार को एसडीपीओ कहलगांव 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने अपने पीरपैंती स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम जानकारी मिली कि एकचारी दियारा में एक नाबालिग को रामू मंडल सहित कुछ दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर मारपीट भी की और गर्म सरिए से कई जगह दागा। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.