पटना, दिसम्बर 1 -- राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। मगर अधिकतम तापमान में अगले चार-पांच दिनों तक विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इस कारण सुबह और शाम में लोगों को ठंड का अहसास होगा। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने के कारण लोगों को राहत मिलेगी। अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं मंगलवार और बुधवार को राज्य के एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। इधर, सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। राज्य का न्यूनतम तापमान 11.8 से 17.7 और अधिकतम तापमान 24.6 से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी और सबसे कम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस किशन...