नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। बिहार में ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। यहां की खूबियों को समझने के लिए बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। अधिकारियों ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भी दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में शहरी विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव राजीव श्रीवास्तव और अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार आदि अधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल की तरफ से बताया गया कि बिहार में औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना है। इसके लिए महत्वपूर्ण शहरों का अध्ययन किया जा रहा। ग्रेटर नोएडा एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उन्हें जमीन अधिग्रहण से आवंटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.