मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में खुलेआम गुंडई की गई है। यहां रामपुरहरि थाना के धनुषी चौक पर तेज गति से कार से आ रहे सहिलाबल्ली पंचायत के मुखिया अंजनी कुमार साह को देखकर सड़क से नहीं हटने पर सोमवार की रात हिंसक विवाद हो गया। मुखिया और उसके समर्थकों ने गोलीबारी व चाकूबाजी कर दी। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकू लगने से घायल विवेक कुमार उर्फ राजा की एसकेएमसीएच में मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गोली लगने से जख्मी सोहन कुमार की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटना में नामजद मुखिया सहित दोआरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा भी जब्त किया गया है। गांव में पुलिस टीम तैनात की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया अंजनी साह व अन्य लोग कार से आ रहे थे। धनुषी में पर्व को लेकर कुछ युवक सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.