हिंदुस्तान संवाददाता, मई 6 -- सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जब गांजा पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बैरो ब्रह्मपुर निवासी कपिलेश्वर सिंह के 58 वर्षीय पुत्र हरेराम सिंह के रूप में हुई है। गौरतलब है कि जिले में इन दिनों क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ गया है। पिछले एक माह के दौरान तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। मृतक के भाई कैलाश सिंह ने बताया कि हरेराम रोज की तरह देर शाम दूध बेचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके पुराने दोस्त पंकज सिंह से गांजा पीने को लेकर किसी बात पर कहासुनी हो गई । बात इतनी बढ़ गयी कि पंकज ने आवेश में आकर पास में रखे धारदार हथियार से हरेराम का गला रेत दिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.