नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- बिहार में गला काट कर एक महिला की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। कटिहार जिले में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। बताा जा रहा है कि आपसी विवाद में महिला की हत्या की गई है। जिले के बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में आपसी विवाद में एक 42 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम में हत्या कर दी गई। मृत महिला की पहचान विशनपुर पंचायत के निवासी सुशील मंडल की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस घटना की सूचना पर सदर 2 डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ,बरारी और सेमापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामल की जांच कर रहे है। इस हत्याकांड में अभी तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- शूटबूट और चेहरे पर मास्क, बिहार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.