नगर प्रतिनिधि, मार्च 17 -- बगहा जिले में छोटी बहन के सर्टिफिकेट पर बड़ी बहन के 19 साल से सरकारी टीचर की नौकरी करने का मामला सामने आया है। भितहा प्रखंड के भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय में अनिता कुमारी 2006 से शिक्षिका पदस्थापित है। अब छोटी बहन खुद को अनीता गुप्ता बताते हुए बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता पर आरोप लगाया है, कि उसने फर्जी तरीके से उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर शिक्षक की नौकरी हासिल की है। हालांकि, दूसरी ओर शिक्षिका का दावा है कि वो असली अनीता गुप्ता है, और उसका नाम मुन्नी गुप्ता नहीं है। उसने 2006 में इसी नाम से प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर 1 में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति पाई थी। वहीं छोटी बहन ने बताया कि यूपी के पडरौना ब्लॉक से जारी पारिवारिक सूची के अनुसार, बैजनाथ गुप्ता की बड़ी बेटी मुन्नी गुप्ता, मंझली बेटी अनीता गुप्ता, फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.