रुचिर कुमार, मार्च 18 -- विदेश मंत्रालय ने बिहार में जल्द ही दो नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) खोलने का फैसला किया है। सोमवार को पटना स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि मधुबनी के राजनगर और मुजफ्फरपुर के बखरा के मुख्य पोस्ट ऑफिसों में 22 मार्च को यह केंद्र खुलेंगे। इसमें पासपोर्ट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। राजनगर POPSK और बखरा POPSK के खुलने के बाद अब बिहार में कुल 37 पासपोर्ट सेवा केंद्र हो जाएंगे। दोनों पासपोर्ट सेवा केंद्र में हर रोज 45 आवेदन लिए जा सकेंगे। हालांकि, रोज लिए जाने वाले आवेदन की संख्या ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट पर निर्भर करेगी। बता दें कि सीवान स्थित पासपोर्ट केंद्र सबसे ज्यादा 85 आवेदन एक दिन में ले सकता है तो वही गोपालगंज में 55 आवेदन लिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में खास सिस्टम से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.