पटना, अप्रैल 9 -- बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब देने लिए अब बिहार पुलिस को आगे कर दिया गया है। हाल ही में तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कुछ दिनों की 76 आपराधियों घटनाओं का जिक्र किया था। जिसका जवाब पुलिस मुख्यालय की ओर से ब्यौरा जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लिया है, जिसमें राज्य की विधि-व्यवस्था पर टिप्पणी की गयी है। मुख्यालय के स्तर पर उनमें से 46 घटनाओं को चिह्नित कर इसमें की गयी कार्रवाई का ब्योरा जारी किया गया है। शेष घटनाएं तिथि व थाना का उल्लेख नहीं होने से स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। पुलिस मुख्यालय के हवाले से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.