हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 8 -- राज्य सरकार ने बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है। इस बोर्ड का पुनर्गठन अगले तीन साल के लिए किया गया है। इस बोर्ड के अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। जबकि, सदस्य सचिव समाज कल्याण निदेशक होंगे। इसके उपाध्यक्ष समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव/ सचिव होंगे। वहीं, 28 सदस्यी बोर्ड में 18 सरकारी एवं 7 गैर सरकारी सदस्य बनाए गए हैं। शुक्रवार को विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। किन्नर कल्याण बोर्ड में गैर सरकारी सदस्य के रूप में पटना के राजन सिंह, अनुप्रिया सिंह, गया के शांति नायक उर्फ सुरेश हिजड़ा, सोनपुर के संतोष कुमार, दरभंगा की अद्विका चौधरी, बेगूसराय के साजन कुमार एवं बबली किन्नर को बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। सरकारी सदस्य के रूप में बिहार राज्य महिला आयोग अथवा उनके द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.