पटना, सितम्बर 16 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने प्रदेश इलेक्शन कमिटी का गठन कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को इसके सदस्यों की सूची जारी की। इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्यों के अलावा 39 सदस्यों को प्रदेश चुनाव समिति में जगह दी गई है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधानसभा में कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद में पार्टी के नेता मदन मोहन झा का नाम इसमें शामिल है। यह समिति आगामी चुनाव में कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति में जितेंद्र गुप्ता, शकीलुजमान अंसारी, संजीव प्रसाद टोनी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद यादव, अशुल अभिजीत, ब्रजेश कुमार पांडेय, जमाल अहम भल्लू, मंजू राम, आजमी बारी, नागेंद्र कुमार विकल, क...