हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 6 -- बिहार में अपराधियों ने चीनी लूटकांड को अंजाम दे दिया है। दरअसल राज्य के बिहारशरीफ जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू-भगीना मोड़ के पास 26 अप्रैल को लावारिस हालत में ट्रक मिला था। बाद में जानकारी हुई कि ट्रक पर लदी 600 बोरा चीनी गायब थी। चालक भी गायब था। पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा कर लिया। 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर 55 बोरा चीनी बरामद की गयी है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इसमें चालक की भी संलिप्तता थी। उन्होंने बताया कि बिचली खंदक मोहल्ला निवासी व्यवसायी सत्येन्द्र कुमार ने दीपनगर थाने में प्राथमिकी करायी थी। प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने गोपालगंज से ट्रक पर 600 बोरा चीनी मंगवाया था। इसकी कीमत करीब 12 लाख 88 हजार रुपये थी। ट्रक 24 अप्रैल को गोपालगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.