पटना, मार्च 8 -- राज्य में ही अब कम खर्च पर कैंसर का इलाज संभव होगा, साथ ही बिहार के 45,000 गांवों की 8387 पंचायतों में निःशुल्क ग्रामीण कैंसर जांच कार्यक्रम संचालित होगा। इस शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निःशुल्क ग्रामीण कैंसर जांच कार्यक्रम के लोकार्पण के दौरान ये बात कही। इससे पहले जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया था कि कैंसर रोग की रोकथाम और उपचार के लिए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर सभी तरह की आवश्यक व्यवस्था की है। उन्होने कहा कि राज्य के छह जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में डे-केयर कीमोथेरेपी सेंटर है। बायोप्सी के माध्यम से कैंसर रोग की पहचान के लिए सभी जिला अस्पतालों में जांच होती है। विधानसभा में अरुण शंकर प्रसाद और अन्य के ध्यानाकर्षण पर सरकार का उत्तर देते हुए कहा कि कैंसर मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.