मऊ, अक्टूबर 29 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का बुधवार की शाम को पीडब्ल्यूडी डाकबंगले में आगमन होने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रेसवार्ता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास न तो नेता है और ही कोई नीति। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी जैसे नेता केवल हल्की बयानबाजी करके आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी दलों के पास कोई भी ठोस नीति भी नहीं है। इन लोगों की नीतियां देश हित के खिलाफ ही होती हैं। बिहार चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में भाजपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इसके कारण विपक्षी पूरी तरह से बौखला गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वदेशी की भावना से देश के विकास को और अधिक गति दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.