सहारनपुर, नवम्बर 15 -- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से खुश भाजपाइयों ने जश्र मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और जीत का श्रेय पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व बताया। भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के बीच कार्यकर्ता सुभाष चौक पर जश्र मनाया। अरुण गुप्ता ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेतृत्व में एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है। यह 2014 के बाद देश में आए परिवर्तन और सेवा भाव से किए जाने वाले राजनैतिक कार्यों की जीत है। राकेश गांगुली ने इसे गांव, गरीब, मजदूर, किसान और विकास के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जीत बताया। कहा कि चुनाव के दौरान विपक्षियों द्वारा जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने भ्रामक प्रचार को नकारते हुए एनडीए को चुनने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.