पटना, अप्रैल 6 -- देश की तुलना में बिहार में आधी गति से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की लंबाई बढ़ रही है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार 2014 में देश में 91287 किमी एनएच था। 2024 में यह बढ़कर एक लाख 46 हजार 195 किमी हो गया। यानी इन 10 वर्षों में देश में एनएच में 60 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई। बिहार में वर्ष 2014 में 4554 किमी एनएच था। 2024 में यह बढ़कर 6132 किमी हुआ है। यानी इन दस वर्षों में बिहार के एनएच में लगभग 36 फीसदी की वृद्धि हुई। राजमार्ग के राष्ट्रीय औसत को पाने के लिए बिहार को अभी 6300 किमी से अधिक एनएच की आवश्यकता है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में अब कुल 670 एनएच हो गए हैं। बिहार में अभी 56 एनएच हो गए हैं। हालांकि, देश में अभी भी सबसे अधिक महाराष्ट्र में ही एनएच है। महाराष्ट्र में 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.