आरा, मार्च 16 -- बिहार में बेलगाम अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने दूध के लिए डबल मर्डर को अंजाम दिया है। महज 1 लीटर दूध के लिए भोजपुर जिले के आरा में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दूध को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल भी बरामद किया है। कहा जा रहा है कि सुबह नौ बजे दूध के लिए खून बहाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस अफसरों ने परिजनों से मिल कर यह आश्वासन दिया कि घटना में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ उचित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.