मुख्य संवाददाता, मई 23 -- बिहार में एक और रूट पर नमो भारत (वंदे मेट्रो) ट्रेन चलेगी। पटना से गयाजी या बक्सर के लिए नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे द्वारा दोनों रूट पर पर इस ट्रेन के परिचालन की फिजिबिलिटी देखी जा रही है। हाल ही में पटना से मधुबनी जिले के जयनगर तक बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन चलाई गई थी। अब पटना से एक और शहर के लिए यह ट्रेन चलाने की तैयारी है। दरअसल, जयनगर वाली नमो भारत ट्रेन का रैक 8 घंटे तक पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ा रहता है। यह ट्रेन सुबह 10 बजे पटना पहुंच जाती है और शाम 6 बजे के आसपास जयनगर के लिए रवाना होती है। इस बीच की अवधि का इस्तेमाल अन्य मार्गों पर करने को लेकर लगातार मांग की जा रही है। ऐसे में रेलवे यह विचार कर रहा है कि इस अवधि में इसका परिचालन पटना से बक्सर या गयाजी के लिए किया जाए। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.