हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 19 -- Bihar Weather Report: पटना सहित पूरे बिहार में 21 और 22 मार्च को गरज और तड़क के साथ ही आंधी-बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 21 मार्च को 26 जिलों में और 22 मार्च को पूरे बिहार में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इसको लेकर मंगलवार को चेतावनी जारी की। उसमें बताया गया है कि 21 को रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई व बांका और 22 मार्च को भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल व जहानाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 21 और 22 मार्च को पूर्वोत्तर, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में गरज व तड़क के साथ तूफान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.