पटना, जून 21 -- बिहार में शनिवार को भी मानसून की बारिश होगी। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और बक्सर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ठनका गिरने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में दो-तीन दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को राज्य में भारी से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान समस्तीपुर में 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जबकि राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में और सबसे कम 23.6 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.