हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 18 -- आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश का असर राज्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर हुआ है। दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में बिजली आपूर्ति सेवा पर अधिक असर हुआ है। शहरी इलाकों को छोड़कर अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति अधिक प्रभावित हुई है। 1200 से अधिक पोल टूट गए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कोशिश जारी है। हालांकि देर रात तक राज्य के कई जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति सेवा बहाल नहीं हो सकी थी। इस कारण सामान्य दिनों की तुलना में लगभग चार सौ मेगावाट कम बिजली आपूर्ति हुई। कंपनी अधिकारियों के अनुसार आंधी-तूफान के कारण बीते दिनों पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा में बिजली आपूर्ति सेवा अधिक प्रभावित हुई थी। उसे दुरुस्त ही किया जा रहा था कि गुरुवार की रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.