रोहतास, जून 25 -- बिहार को रोहतास जिले में सुबह-सबह मर्डर हो गया। जिले के सासाराम में नटवार थाना क्षेत्र के सरावं गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। गोली लगने से महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी गोली मारकर जख्मी कर लिया है। घटना बुधवार की अहले सुबह की बताई जा रही है। मृतक महिला का नाम पूनम देवी बताया जा रहा है। मृतका सरावं की रहने वाली है। पति का नाम सुगंध कुमार सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...