एक संवाददाता, मार्च 19 -- बिहार में गया जिले के खिजरसराय थाना में एक पक्ष का आवेदन नहीं लेने का आरोप लगाकर थाना क्षेत्र के केनी गांव के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए पुलिस ने सभी लोगों को थाना से बाहर कर दिया। बाहर करने के बाद हंगामा कर रहे लोग उग्र हो गए और पुलिस कर्मियों पर चप्पल बरसने लगे। इसके बाद पुलिस कर्मी हंगामा कर रहे लोगों को काबू करने की कोशिश की। जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।सहायक अवर निरीक्षक का पिस्टल छीनने का प्रयास सहायक अवर निरीक्षक शैलेश कुमार के अनुसार, हंगामा कर रहे लोगों ने उनका पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का सीएचसी खिजरसराय में इलाज कराया गया। बता दें कि होलिका दहन के दिन दो भाइयों में लड़ाई हुई थी। इसी को लेकर विनय कुमार थाने में पहुंचे और दो दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.