हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवम्बर 26 -- बिहार में अब कोल्ड अटैक, चार दिनों तक पारा गिरेगा तो बढ़ेगी ठंड; पटना में कैसा रहेगा मौसमबिहार के एक-दो स्थानों पर दो दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का भी पूर्वानुमान है। हालांकि तापमान गिरने के बावजूद मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। मंगलवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 11 से 17.6 और अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।पूर्णिया में दृश्यता 600 मीटर बिहार का सबसे अधिक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में और सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद व राजगीर में दर्ज किया गया। सबसे कम ...