हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 8 -- बिहार में 10 दिन पहले मौसम पूर्वानुमान की तैयारी हो रही है। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जाएगी। बिहार मौसम सेवा केंद्र में मौसम पूर्वानुमान का नया मॉडल विकसित किया जा रहा है। योजना एवं विकास विभाग ने इसकी कसरत शुरू कर दी है। जल्द ही यह योजना जमीन पर दिखने लगेगी। इसके लिए इसरो की भी मदद ली जाएगी। इसरो पहले भी इस संबंध में मदद करता रहा है। विभाग के अधिकारी के अनुसार यह मौसम पूर्वानुमान एआई-एमएल आधारित होगा। यही नहीं, इसके लिए उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी सहित हाई परफार्मेंस कम्प्यूटेशन फैसिलिटी का निर्माण किया जाएगा। इसका उपयोग मल्टी हजार्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम को सुदृढ़ करना है। इसके बाद बिहार मौसम सेवा केंद्र तकनीकी रूप से काफी दक्ष और सक्षम हो जाएगा। बिहार द्वारा विकसित मॉडल से मौसम के विपरीत परिस...