ब्रजेश, दिसम्बर 4 -- पिछले वर्षों की अपेक्षा बिहार में इस बार अच्छी बारिश हुई है। इसके बाद भी कई जिलों का औसत भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। पिछले साल की तुलना में 10 फीट तक भूजल स्तर नीचे गया है। 2019 से तुलना करें तो इस बार की स्थिति और भी खराब है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की चिंता यह है कि अक्तूबर-नवंबर में ये हालात हैं तो गर्मी के दिनों में भूजल स्तर और भी नीचे जा सकता है। वर्ष 2024 की तुलना में प्रदेश में सर्वाधिक 10 फीट भोजपुर जिले में भूजल स्तर घटा है। वर्ष 2019 की तुलना में भोजपुर में 14.8 फीट पानी नीचे गया है। भोजपुर में अक्टूबर के बाद वर्ष 2019 में 12.1 फीट, 2024 में 17 फीट और 2025 में 26.09 फीट पर भूजल स्तर पहुंच गया है। यही स्थिति राज्य के 18 जिलों की है, जहां पिछले साल के अपेक्षा भूजल स्तर नीचे गया है। 31 अक्त...