बेतिया, सितम्बर 24 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने 20 लाख रोजगार और नौकरी देने का वादा किया था। इनमें 10 लाख से अधिक नौकरी और 39 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। चुनाव से पहले यह आंकड़ा 50 लाख को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे। वे मंगलवार को बेतिया के रमना मैदान स्थित ऑडिटोरियम और पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड के चैलाहा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के सहयोग से बिहार आगे बढ़ रहा है। देश की प्रगति में बिहार भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसके पहले मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण को 1198 करोड़ की 337 योजनाओं और पूर्वी चंपारण को 628 करोड़ की 311 योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर व जनवरी-फरवरी 202...