सहारनपुर, नवम्बर 15 -- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण भी किया। शनिवार को भाजपा नेता विकास गुप्ता की अगुवाई में सभासद प्रियंका कंबोज,सभासद ममता शर्मा,सभासद, विकास तोमर , सभासद रजत राणा, सभासद अंकुर सैनी, कविराज चौधरी, प्रतीत उपाध्याय, संदीप रुहेला आदि ने खुशी मनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...