बेगुसराय, जनवरी 3 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के पंचवीर गांव में शनिवार को में बिहार महिला समाज के बैनर तले महिलाओं ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका व महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी। अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महिला समाज की जिला सचिव पूर्व मुखिया ललिता कुमारी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विषम सामाजिक परिस्थितियों में भी महिलाओं को शिक्षित करने का साहसिक कार्य किया। कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। वक्ताओं ने महिलाओं से शिक्षा, जागरूकता और संगठन की शक्ति को समझने की अपील और कहा कि महिलाओं को खुद को शिक्षित व जागरूक बनाकर सामाजिक कुरीतियों के ...