देवरिया, जनवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहा गांव के समीप से शुक्रवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। कार व चोरी की तीन बाइक से बिहार भेजी जा रही 14 पेटी देसी शराब के साथ छह तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी तस्कर पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जनपद के रहने वाले हैं। बनकटा थाने की पुलिस देर रात गश्त पर थी। अचानक मुखबिर ने सूचना दिया कि कार सवार व बाइक सवार तस्कर देसी शराब बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना के बाद बनकटा थाने की पुलिस सक्रिय हो गई और जंजीरहां प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंच गई। वहां पर एकत्रित कुछ युवक बाइक व कार छोड़ कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। छह युवक वहां पकड़े गए। जबकि कार की तलाशी के दौरान 14 पेटी देसी शराब बरामद की गई। साथ ही तीनों बाइक को भी...