पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला अररिया जिले का है, जहां एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गए पुलिस अधिकारी राजीव रंजन की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए सांसद ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार भयानक आपराधिक संक्रमण से जूझ रहा है, लेकिन सरकार के दोनों जर्जर इंजन केवल कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार जैसे अपराधों से बिहार थर्रा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केवल राजनीतिक जोड़तोड़ में लगे हैं। जनता चीख रही है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और प्रशासन असहाय है। पप्पू यादव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.